हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा में आयोजित प्रसिद्ध बसंती माता मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा में आयोजित प्रसिद्ध बसंती माता मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात के बाद पीड़िता महिलाओं और परिजनों में भारी रोष व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं मेले में माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर में पहुंची थीं। इसी दौरान अज्ञात शातिर चोरों ने भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं के गले से सोने की चेन पार कर दी। काफी देर बाद जब महिलाओं को चेन गायब होने का अहसास हुआ, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी।
सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता महिलाओं से घटना की जानकारी ली। पुलिस मंदिर परिसर व आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












