बदनौली कांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन, पुलिस से तीखी नोकझोंक

हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित गांव बदनौली में चर्चित फायरिंग कांड के मृतक दीपक के परिजनों से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित गांव बदनौली में चर्चित फायरिंग कांड के मृतक दीपक के परिजनों से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, मंगलवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और आर्थिक मदद पहुंचाने बदनौली गांव पहुंचे थे। इस दौरान गांव के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे मौके पर काफी देर तक तीखी बहसबाजी और नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और मामला शांत कराया।

इसके उपरांत सांसद रामजीलाल सुमन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मृतक दीपक के पिता बच्चू सिंह को समाजवादी पार्टी कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। सांसद ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.