सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व इटवा 305 के पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने गुरुवार को खुनियांव ब्लॉक के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व इटवा 305 के पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने गुरुवार को खुनियांव ब्लॉक के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने गालापुर, मानादेई, सुहेलवा और बल्लीजोत सहित कई गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान डॉ. द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग तक आवास, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और मुफ्त राशन का लाभ पहुँचाया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने और जनता की समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के निरंतर विकास के लिए पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, राजन पांडेय, रत्न पिंकू उपाध्याय, दीने चौधरी, अनूप मिश्रा, शिवा गौतम और अमर मणि दुबे सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













