बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के कस्बा अनूपशहर के मोहल्ला मानक चौक में गुरुवार को चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने के जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कस्बा अनूपशहर के मोहल्ला मानक चौक में गुरुवार को चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने के जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना के समय पीड़ित परिवार अपने बेटे के पास दादरी गया हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मानक चौक निवासी विजय भटनागर पुत्र जगदीश भटनागर बीते 22 जुलाई को अपने मकान में ताला लगाकर पुत्र के पास दादरी (गौतम बुद्ध नगर) गए थे। 29 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने उनके दो मंजिला मकान को निशाना बनाया। चोरों ने दोनों मंजिलों के कमरों के कुंडे और ताले तोड़कर करीब 65 हजार रुपये कैश, सोने के आभूषण तथा महत्वपूर्ण कागजात पार कर दिए।
पड़ोसी भतीजे द्वारा फोन पर सूचना दिए जाने के बाद पीड़ित तुरंत दादरी से अनूपशहर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चोरों द्वारा छोड़ी गई एक दराती जब्त की है। चौकी प्रभारी व कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













