सिसवा ब्लॉक में ‘प्रोजेक्ट पहचान’ को लेकर अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित, अंतर-विभागीय समन्वय पर जोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से गुरुवार 30 जुलाई को सिसवा ब्लॉक सभागार में ‘प्रोजेक्ट पहचान’ के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से गुरुवार 30 जुलाई को सिसवा ब्लॉक सभागार में ‘प्रोजेक्ट पहचान’ के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी बीडीओ ने की।

कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी , एएनएम, ग्राम सचिव, आईसीडीएस सुपरवाइजर, संकुल प्रभारी तथा बाल विकास एवं पंचायत विभाग के कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ‘प्रोजेक्ट पहचान’ के मुख्य उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बल दिया कि परियोजना की सफलता के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल होना अनिवार्य है। बैठक में पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा जमीनी स्तर पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

खंड विकास अधिकारी ने कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि ‘प्रोजेक्ट पहचान’ का सफल क्रियान्वयन सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाने और आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों का त्वरित समाधान निकालने के लिए प्रेरित किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.