सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना उसका बाजार में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं सीसीटीम प्रभारी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना उसका बाजार में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं सीसीटीम प्रभारी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए तथा हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस ने लोगों को बताया कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोट से बचाव होता है और यह जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न यातायात सुरक्षा अभियानों एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सभी से नियमों का पालन करने की अपील की गई।
इस दौरान उपस्थित लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो दिनों में 363 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी हुई दूसरी सूचीhttps://t.co/8XmkC1A57i
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 13, 2026












