खुनुवां
सिद्धार्थनगर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा सप्ताह’ के उपलक्ष्य में रविवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे खुनुवां बाजार स्थित पंचायत भवन में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा सप्ताह’ के उपलक्ष्य में रविवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे खुनुवां बाजार स्थित पंचायत भवन में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र के कुल 198 महिला, पुरुष और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।
यह पूरा आयोजन विश्व हिंदू परिषद शोहरतगढ़ के अध्यक्ष सचमुच त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शिविर में चिकित्सा महाविद्यालय के मैनेजर डॉ. प्रकाश के नेतृत्व में आई वरिष्ठ चिकित्सकों की एक विशेष टीम ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों की टीम ने सुदूर और सीमावर्ती गांवों से आए मरीजों की बीमारियों का गहन परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ-साथ नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराईं।
स्वास्थ्य शिविर के सफल समापन के बाद पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश देने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (SSB) कैंप परिसर तथा खुनुवां गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सघन पौधारोपण किया गया। इस दौरान विहिप नेताओं और जवानों ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और एक मां की तरह उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लें।
इस अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय ने कहा, “सेवा, सुरक्षा और संस्कार हमारे संगठन की मूल भावना है। सेवा सप्ताह के माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाजहित से जुड़े विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों तक सीधी सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने समाज सेवा के इन पुनीत कार्यों में सभी वर्गों से सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
इस सेवा कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्म प्रसार प्रमुख आशीष सिंह, मातृ शक्ति संयोजिका प्रमिला, पूर्व प्रधान संजय कुमार, रवि तिवारी, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक हरिश्चंद्र, सह संयोजक अरुण, श्याम सुंदर (सुमेर), राजा मिश्र सहित विहिप व बजरंग दल के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगी चिकित्सकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो दिनों में 363 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी हुई दूसरी सूचीhttps://t.co/8XmkC1A57i
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 13, 2026












