सिद्धार्थनगर: मुकेश सहनी का सरकार पर तीखा हमला, निषाद आरक्षण को लेकर 2 नवंबर तक का अल्टीमेटम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निषाद आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निषाद आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित शिवा पैलेस में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पहुंचे वीआईपी प्रमुख का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सहनी ने निषाद समाज के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की और समाज के हक-अधिकारों की लड़ाई को लेकर हुंकार भरी।

आरक्षण और समाज के अधिकारों पर हुई विस्तृत चर्चा

बंद कमरे में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने, उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने और क्षेत्र में समाज के लोगों के साथ हो रहे कथित भेदभाव व अत्याचार जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज दशकों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन राजनीतिक दलों ने हमेशा उन्हें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और उनका हक नहीं दिया।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर साधा निशाना

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर भी तीखा हमला बोला। सहनी ने आरोप लगाया कि संजय निषाद आरक्षण के नाम पर सिर्फ अपनी राजनीति चमका रहे हैं और समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

2 नवंबर के बाद बड़े जनआंदोलन की चेतावनी

प्रेस वार्ता के दौरान मुकेश सहनी ने दोटूक शब्दों में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, सरकारें वर्षों से केवल खोखले आश्वासन दे रही हैं। यदि आगामी 2 नवंबर तक निषाद समाज को आरक्षण देने की दिशा में कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, तो वीआईपी पूरे उत्तर प्रदेश में एक व्यापक और ऐतिहासिक जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी निषाद समाज के सम्मान और अधिकार की इस लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.