बांसी
सिद्धार्थनगर जनपद में मथुरा-वृंदावन में आयोजित ओपन राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन करने वाले नन्हे खिलाड़ियों का बांसी में भव्य स्वागत किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में मथुरा-वृंदावन में आयोजित ओपन राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन करने वाले नन्हे खिलाड़ियों का बांसी में भव्य स्वागत किया गया। सोमवार को डीके फिजिकल फिटनेस सेन्टर, बांसी में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान डुमरियागंज सांसद की सुपुत्री व प्रख्यात समाज सेविका पूजा पाल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
खिलाड़ियों की लगन पूरे समाज के लिए प्रेरणा: पूजा पाल
समारोह में बच्चों को सम्मानित करते हुए समाज सेविका पूजा पाल ने कहा, “इन होनहार और नन्हे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, कड़ा अनुशासन और अटूट लगन हम सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है।” उन्होंने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि यही प्रतिभावान खिलाड़ी आने वाले समय में न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भी भारत का तिरंगा गर्व से लहराएंगे।
अभिभावकों और कोच की भूमिका को सराहा
पूजा पाल ने खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके माता-पिता और खेल प्रशिक्षकों को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाने में अभिभावकों का त्याग और सहयोगियों का मार्गदर्शन सराहनीय है। पूजा पाल ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी खेल के क्षेत्र में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर डीके फिजिकल फिटनेस सेन्टर के पदाधिकारी, खेल प्रेमी, स्थानीय नागरिक और भारी संख्या में खिलाड़ियों के परिजन उपस्थित रहे।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो दिनों में 363 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी हुई दूसरी सूचीhttps://t.co/8XmkC1A57i
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 13, 2026













