सूची से गायब पात्र? वार्ड-3 के कमलेश का आवास सालों से अटका, जांच की मांग

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के नगर पंचायत सिंगाही के वार्ड नंबर 3 के निवासी कमलेश कुमार ने पात्रता के सभी मानक पूरे करने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रहने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के नगर पंचायत सिंगाही के वार्ड नंबर 3 के निवासी कमलेश कुमार ने पात्रता के सभी मानक पूरे करने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रहने का गंभीर आरोप लगाया है।

कमलेश कुमार के अनुसार, उन्होंने पिछले कई वर्षों में योजना के लिए कई बार आवेदन किया और संबंधित कार्यालयों के चक्कर काटे। इसके बावजूद न तो आज तक पात्रता सूची में उनका नाम शामिल किया गया और न ही विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब मिला। कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर पीड़ित परिवार का ‘पक्के घर का सपना’ प्रशासनिक उदासीनता के कारण अधूरा बना हुआ है।

इस मामले को लेकर अब स्थानीय वार्ड वासियों में भी गहरा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सभी मानक पूरे करने वाले वास्तविक पात्र व्यक्ति को ही योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा, तो जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन पर सवाल उठना लाजमी है।

क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कमलेश कुमार के आवेदन और पात्रता की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पात्र पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से आवास आवंटित किया जाए। इस संबंध में जब नगर पंचायत और आवास विभाग के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो समाचार प्रकाशन तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। प्रशासन का वक्तव्य सामने आने पर उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.