महराजगंज: 10 लाख के अवैध कॉस्मेटिक्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप जब्त

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये कीमत के कॉस्मेटिक्स के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये कीमत के कॉस्मेटिक्स के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिपरा चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक पिकअप से ‘फेयर एंड लवली/ग्लो एंड लवली’ क्रीम के 6,984 पीस (97 गत्ते) बरामद किए।

फरेंदा की सीओ दीपशिखा वर्मा ने बताया कि 27 अगस्त की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहे पिकअप को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान चंद्रेश सिंह (निवासी अड्डा बाजार, नौतनवा) और रोहन साहनी (निवासी गजरहा) के रूप में हुई है।

तस्कर बिना वैध दस्तावेज और सीमा शुल्क चुकाए इस खेप को अवैध तरीके से नेपाल पार कराने की फिराक में थे। पुलिस ने बरामद सामान और पिकअप को कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, नौतनवा को सौंप दिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की नेटवर्क जांच जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

कान्हा की भक्ति में झूमा परतावल, डोल यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; भक्तों ने फोड़ी मटकी राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी और भव्य आरती ने भक्तों को किया भाव-विभोर, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

कान्हा की भक्ति में झूमा परतावल, डोल यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; भक्तों ने फोड़ी मटकी राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी और भव्य आरती ने भक्तों को किया भाव-विभोर, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन