मऊ

मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आधार नामांकन, संशोधन और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नोडल अधिकारी अभिषेक ने बताया कि 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक की आवश्यकता नहीं होती, जबकि 5 और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी है। वर्तमान में जिले में 268 एक्टिव किट के माध्यम से बैंकों और आधार केंद्रों पर यह कार्य जारी है।
जिलाधिकारी ने बीएसए को विद्यालयों, प्ले-ग्रुप्स और आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष कैंप लगाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बुजुर्गों के बायोमेट्रिक या आइरिस मैच न होने पर कर्मचारियों को संवेदनशील रवैया अपनाने और नियमानुसार वैकल्पिक प्रक्रिया से सेवाएं देने की सख्त ताकीद की, ताकि आमजन को परेशानी न हो।
नेपाल में बाढ़ का कहर: रसुवागढ़ी बॉर्डर पर तबाही के बाद बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी, NDRF तैनात pic.twitter.com/GaneceJBT6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026






















