बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ क्षेत्र की जर्जर सड़कों और नालियों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने गुरुवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष से मुलाकात की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ क्षेत्र की जर्जर सड़कों और नालियों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने गुरुवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष से मुलाकात की। उन्होंने विधायक अनिल शर्मा के निर्देश पर क्षेत्र की 13 प्रमुख विकास परियोजनाओं से संबंधित मांग पत्र डीएम को सौंपा, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
डीके शर्मा ने बताया कि विधायक अनिल शर्मा दिल्ली में अस्वस्थ होने के बावजूद जनसमस्याओं को लेकर गंभीर हैं और उन्हीं की पहल पर यह प्रस्ताव जिलाधिकारी तक पहुंचाए गए। प्रमुख मांगों में अहमदगढ़-खेलिया रोड से पापड़ी-मेवाती नगला मार्ग, अहमदगढ़ से भीकमपुर सड़क का जीर्णोद्धार, लालनेर, अकरवास व कनैनी मार्गों पर पक्की सड़क और बंबे पर पुलिया निर्माण शामिल हैं।
डीके शर्मा ने कहा कि इन निर्माण कार्यों से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जनहित के इन कार्यों पर त्वरित संज्ञान लेने के लिए विधायक और जिलाधिकारी का आभार जताया।
नेपाल में बाढ़ का कहर: रसुवागढ़ी बॉर्डर पर तबाही के बाद बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी, NDRF तैनात pic.twitter.com/GaneceJBT6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026






















