बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के सुनाई पेठ के पास एक युवक का शव पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी के रूप में हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के सुनाई पेठ के पास एक युवक का शव पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के खिलाफ बीती 2 अगस्त को अपनी 16 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि केस दर्ज होने के बाद से ही वह भारी मानसिक तनाव में चल रहा था, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
राहगीरों द्वारा शव देखे जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम और हलका इंचार्ज अनिल बाबू पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने इलाके को सील कर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नेपाल में बाढ़ का कहर: रसुवागढ़ी बॉर्डर पर तबाही के बाद बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी, NDRF तैनात pic.twitter.com/GaneceJBT6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















