मऊ

मऊ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव धाम पर नौका संचालन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गुरुवार दोपहर समाजसेवी नितिन कुमार साहनी उर्फ गोलू ने मोनू पांडे पर नौका संचालन में जबरन बाधा डालने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव धाम पर नौका संचालन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गुरुवार दोपहर समाजसेवी नितिन कुमार साहनी उर्फ गोलू ने मोनू पांडे पर नौका संचालन में जबरन बाधा डालने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है।

नितिन साहनी का दावा है कि महादेव धाम पर पारंपरिक रूप से निषाद समाज के लोग नौका संचालन करते आ रहे हैं। आरोप है कि मोनू पांडे द्वारा वहां नौका चलाने के प्रयास से आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। नितिन ने महादेव धाम पहुंचे नगर विकास मंत्री एके शर्मा से भी मिलकर प्रकरण से अवगत कराया, जिस पर मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पहले भी नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन द्वारा समझौते के प्रयास किए गए थे, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। अब ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की नजरें पुलिस व प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं, जिससे इस विवाद का स्थायी समाधान निकल सके।
नेपाल में बाढ़ का कहर: रसुवागढ़ी बॉर्डर पर तबाही के बाद बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी, NDRF तैनात pic.twitter.com/GaneceJBT6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















