बुलंदशहर: खेत में सिंचाई करते समय टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

जहांगीराबाद

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जुगसाना कला में शनिवार की सुबह एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जुगसाना कला में शनिवार की सुबह एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहाँ खेत में फसलों की सिंचाई कर रहे एक 17 वर्षीय किशोर की हाईवोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किशोर का नाम टिकल बताया गया है। इस असमय हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, किशोर अपने खेत में अकेला पानी लगा रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया और किशोर उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि तार टूटने की वजह क्या रही और बिजली विभाग की कोई लापरवाही तो नहीं थी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.