दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति और सास गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपार कोठी गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपार कोठी गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को ग्राम बासपार कोठी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की मां द्वारा 24 जून  को थाना श्यामदेउरवा में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को उसके पति अच्छेलाल तथा सास भुअरी ने प्रताड़ित किया और 23 जून 2026 को उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा संख्या 188/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पति अच्छेलाल 28 वर्ष पुत्र स्व. मंगरु तथा उसकी मां भुअरी 58 वर्ष पत्नी स्व. मंगरु, निवासी बासपार कोठी, थाना श्यामदेउरवा को गिरफ्तार कर लिया।
थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधि कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.