चौमुखा में धान की रोपाई करने गया युवक रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां धान की रोपाई करने गया 23 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां धान की रोपाई करने गया 23 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब युवक का कोई सुराग नहीं लगा, तो पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

भोजन करने की बात कहकर खेत से निकला था युवक

जानकारी के अनुसार, चौमुखा गांव निवासी स्वर्गीय हरिनंदन यादव का 23 वर्षीय पुत्र राजन यादव बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में धान की रोपाई करने गया था। खेत में काम करने के दौरान उसने साथ के लोगों से घर जाकर भोजन करने की बात कही और वहां से निकल गया। लेकिन उसके बाद वह न तो अपने घर पहुंचा और न ही वापस खेत पर लौटा।

परिजनों ने रातभर की खोजबीन, रिश्तेदारों के यहाँ भी नहीं मिला सुराग

राजन के देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने पहले अपने स्तर पर गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और उसके दोस्तों के यहां भी संपर्क किया गया, लेकिन राजन का कहीं कोई पता नहीं चल सका। पूरी रात खोजबीन करने के बाद भी जब युवक का कोई सुराग नहीं मिला, तो गुरुवार को हताश परिजन घुघली थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर घुघली थाना पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं और संभावित स्थानों पर सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही युवक को सकुशल ढूंढ लिया जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.