बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने हाई-वोल्टेज मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने हाई-वोल्टेज मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा कर दिया। युवक घंटों तक टावर पर बैठा रहा और जान देने की धमकी देता रहा। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद युवक से बातचीत कर उसे समझाया। पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग ही इस पूरे ड्रामे की वजह बना। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लखनऊ अग्निकांड के बाद #गोरखपुर प्रशासन की खुली नींद, NST इंस्टीट्यूट में 3 फ्लोर की बिल्डिंग में न फायर NOC न एग्जिट गेट,जांच में मिली बड़ी लापरवाहीhttps://t.co/yIRzEF5hrg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026












