लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन क्षेत्र में मझगई वन रेंज के वन विभाग अधिकारियों को अवैध कटान के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन क्षेत्र में मझगई वन रेंज के वन विभाग अधिकारियों को अवैध कटान के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्राधिकारी अंकित सिंह के कुशल नेतृत्व में मझगई रेंज की टीम ने थाना मझगई के अंतर्गत आने वाले दुबहा गांव में छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में अवैध लकड़ी और उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से वन तस्करों में हड़कंप मच गया है।
अवैध लकड़ी के साथ चीरान मशीन व कटर बरामद
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस सफल छापेमारी के दौरान मौके से कीमती शीशम की 8 बोटे लकड़ी बरामद की गई है। इसके साथ ही लकड़ी को अवैध रूप से चीरने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीरान मशीन और कटर भी वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। बरामद की गई लकड़ी और उपकरणों को वन विभाग ने सीज कर दिया है।
2 आरोपी हिरासत में, एक शातिर हिस्ट्रीशीटर
पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके से 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक आदतन अपराधी और क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, जो लंबे समय से इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त था। रेंजर मझगई ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे मामले में वन संरक्षण अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कुल 7 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
नेटवर्क को खंगालने में जुटी वन विभाग की टीम
क्षेत्राधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इस अवैध लकड़ी तस्करी के बड़े नेटवर्क में शामिल अन्य फरार 5 आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। वन विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले और वन अपराधों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और अवैध कटान पर इसी तरह पूरी सख्ती से शिकंजा कसा रहेगा।
लखनऊ अग्निकांड के बाद #गोरखपुर प्रशासन की खुली नींद, NST इंस्टीट्यूट में 3 फ्लोर की बिल्डिंग में न फायर NOC न एग्जिट गेट,जांच में मिली बड़ी लापरवाहीhttps://t.co/yIRzEF5hrg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













