औरैया: दिबियापुर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता, छिनैती की घटना का खुलासा कर 3 आरोपी गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद केथाना दिबियापुर और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने क्षेत्र में हुई छिनैती मोबाइल स्नैचिंग की एक वारदात का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद केथाना दिबियापुर और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने क्षेत्र में हुई छिनैती (मोबाइल स्नैचिंग) की एक वारदात का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई एक पल्सर मोटरसाइकिल व एक टाटा हैरियर कार बरामद की है।

इस बड़ी कामयाबी को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने मीडिया को विस्तृत जानकारी दी।

स्वाट और दिबियापुर पुलिस ने की घेराबंदी

एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिबियापुर थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी की और छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को दबोच लिया।

लक्जरी कार और बाइक बरामद

पुलिस द्वारा की गई तलाशी और पूछताछ के दौरान अभियुक्तों के पास से पीड़ित से छीना गया 01 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई 01 अदद बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और एक लक्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त की है। अपराधी इन वाहनों का उपयोग रेकी करने और घटना के बाद भागने के लिए करते थे।

विधिक कार्रवाई कर भेजा जा रहा जेल

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी सुराग लगा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.