पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा बने भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष; सिकंदराबाद के ठाकुर अर्जुन सिंह ने दी बधाई, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा कर चुके भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश राणा को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा कर चुके भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश राणा को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

64 विधानसभा क्षेत्र सिकंदराबाद, बुलंदशहर से ठाकुर अर्जुन सिंह ने सुरेश राणा को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

ठाकुर अर्जुन सिंह ने कहा कि सुरेश राणा का राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा का प्रतीक रहा है। कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश के विकास, किसान हित और कानून व्यवस्था को नई दिशा दी। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और जमीनी जुड़ाव उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रेरणास्रोत बनाते हैं।

निश्चित रूप से उनके दीर्घ अनुभव और कुशल नेतृत्व से उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन को नई ऊर्जा, नई गति और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी। उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता और अधिक उत्साह के साथ जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएँगे। प्रभु राम से प्रार्थना है कि सुरेश राणा सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी रहें। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनविश्वास अर्जित करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे। एक बार पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएँ।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.