अछल्दा: अग्निवीर एयरफोर्स में चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत; अमेला पुलिया पर स्पीड ब्रेकर बनाने की उठी मांग

औरैया

औरैया अछल्दा-फफूंद मुख्य मार्ग पर स्थित अमेला रजबाहा पुलिया के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया अछल्दा-फफूंद मुख्य मार्ग पर स्थित अमेला रजबाहा पुलिया के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में अग्निवीर एयरफोर्स में चयनित 20 वर्षीय होनहार युवक राम जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उनके पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।

देश सेवा का सपना टूटने से गांव में मातम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी राम जी (20 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह अपने पिता और बहन कुसुमा देवी के साथ बाइक से लौट रहे थे। वह जैसे ही फफूंद लिंक मार्ग पर अमेला रजबाहा पुलिया के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को बेरहमी से रौंद दिया। राम जी का चयन हाल ही में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय वायुसेना (Airforce) में हुआ था। वह जल्द ही देश सेवा के लिए ट्रेनिंग पर जाने वाले थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

हादसों का ‘ब्लैक स्पॉट’ बनी अमेला पुलिया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

इस दुखद घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण सुधांशू, सदन सिंह, सतीश, हिमांशु, प्रांशु और मुलायम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर एकत्र होकर जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अमेला रजबाहा पुलिया काफी संकरी है और इसके दोनों तरफ कोई स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है। इसके चलते फफूंद मार्ग पर दौड़ने वाले तेज रफ्तार वाहन अक्सर यहां आकर अपना संतुलन खो देते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं।

पूर्व में भी हो चुकी हैं कई बड़ी घटनाएं:
ग्रामीणों ने बताया कि यह पुलिया अब एक खतरनाक एक्सीडेंट जोन बन चुकी है।

10 जून: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे मामा-भांजी की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे।

उसी दिन 10 जून एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारकर लहूलुहान कर दिया था।

इसके अलावा भी इस मार्ग पर आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिन्हें रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

जल्द बनेंगे स्पीड ब्रेकर: पीडब्ल्यूडी अभियंता
हादसे और ग्रामीणों के भारी आक्रोश को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि अमेला रजबाहा पुलिया पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए संबंधित तकनीकी अधिकारियों और फील्ड टीम को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर जल्द से जल्द पुलिया के दोनों ओर और रजबाहा मार्ग पर ऊंचे व व्यवस्थित स्पीड ब्रेकर का निर्माण करा दिया जाएगा, ताकि वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जा सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.