बुलंदशहर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत,परिजनों का आरोप,’बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करा रहा था ठेकेदार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के न्यू शिवपुरी कॉलोनी में बीते कल निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर एक मज़दूर की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के न्यू शिवपुरी कॉलोनी में बीते कल निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर एक मज़दूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान हापुड़ जिले के पिलखुवा निवासी 34 वर्षीय चमन पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चमन ठेकेदार के घर पर रहकर सेंट्रिंग लगाने का काम कर रहा था। काम के दौरान वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार बिना सुरक्षा उपकरण दिए ही मज़दूरों से काम करवा रहा था।

पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.