बुलंदशहर:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती अभियान को लेकर भाजपा की जिला योजना बैठक सम्पन्न, विकास चौहान बोले – कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं राष्ट्रवाद की अलख

बुलंदशहर

भारतीय जनता पार्टी,जनपद बुलंदशहर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष अभियान को भव्य और व्यापक स्तर पर मनाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण जिला योजना बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनता पार्टी,जनपद बुलंदशहर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष अभियान को भव्य और व्यापक स्तर पर मनाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण जिला योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की।

बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, एकात्म मानववाद और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए डॉ. मुखर्जी ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके आदर्शों को हमें घर-घर तक पहुंचाना है।”

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जयंती संस्मरण पक्ष के दौरान जिले भर में संगोष्ठियां, प्रदर्शनी, प्रभात फेरियां और बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों और संयोजकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रमों की सूची बनाकर तिथिवार रूपरेखा तैयार करें, ताकि अभियान जन आंदोलन का रूप ले सके।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तिथि, स्थान और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि प्रत्येक मंडल में डॉ. मुखर्जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी और विद्यालय-महाविद्यालयों में निबंध वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक व सह-संयोजक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.