लखीमपुर खीरी: अग्रसेन चौराहे से सुभाष पार्क तक चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारु बनाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारु बनाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला। नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने संकटा देवी मंदिर के समीप अग्रसेन चौराहे से लेकर सुभाष पार्क तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

सड़क और फुटपाथ से हटाया गया दुकानों का सामान

यह अभियान नगर पालिका अधिकारी अमित सोनी के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर अवैध रूप से फुटपाथ और सड़क पर रखी गई भट्टियां, मेज, काउंटर, कुर्सियां और अन्य व्यापारिक सामानों को मलबे सहित मौके से हटाकर जब्त कर लिया गया। इस बड़े सुरक्षा और स्वच्छता अभियान के समय ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर सचिन गंगवार सहित भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और नगर पालिका का दस्ता मुस्तैद रहा।

जाम की समस्या से मिलेगी राहत, दोबारा करने पर मिलेगी सजा

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अग्रसेन चौराहे से सुभाष पार्क मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण आए दिन शहर में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो रही थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने सभी दुकानदारों और ठेला संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा सड़क या फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण किया गया, तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ-साथ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि शहर को पूरी तरह जाम मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.