आगरा: 100 की रफ्तार में रोडवेज बस के निकले दोनों पहिए, 3 बार पलटने के बाद डिवाइडर तोड़ा; 10 यात्री गंभीर घायल

बिजनौर

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह एक बेहद खौफनाक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह एक बेहद खौफनाक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मथुरा से आगरा की तरफ आ रही यूपी रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस के अचानक आगे के दोनों पहिए (एक्सल समेत) निकल गए। इसके बाद बेकाबू हुई बस सड़क पर तीन बार पलटने के बाद डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जा गिरी। इस चीख-पुकार मचने वाले हादसे में बस में सवार 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों का आरोप है कि ड्राइवर बेहद तेज गति में बस चला रहा था और उसे लगातार झपकी आ रही थी।

पहिए निकलते ही हाईवे पर पलटी बस, मची चीख-पुकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी रोडवेज की बस बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे मथुरा से आगरा के आईएसबीटी की तरफ आ रही थी। बस जैसे ही रुनकता से आगे बढ़कर सिकंदरा क्षेत्र के पास पहुंची, तभी अचानक उसके आगे के दोनों पहिए निकलकर गाड़ी से अलग हो गए। पहियों का पूरा हिस्सा निकलकर आगरा-मथुरा रोड के दूसरी साइड जा गिरा। इसके बाद करीब 100 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बस पूरी तरह अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर ही तीन बार पलटने के बाद डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के शीशे चकनाचूर हो गए और तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण व राहगीर मौके की तरफ दौड़ पड़े।

खिड़की के शीशे तोड़कर निकाले गए घायल

हादसे के बाद बस के भीतर फंसे यात्री मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस की खिड़कियों के शीशे तोड़े और घायलों को एक-एक कर बाहर निकाला। इसी बीच सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी 10 गंभीर घायलों को तत्काल इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर सुचारू कराया। वारदात के बाद मौका पाकर बस चालक वहां से फरार हो गया।

यात्रियों ने कहा- पहले भी भिड़ते-भिड़ते बची थी बस

अस्पताल में भर्ती बस कंडक्टर रूपेंद्र ने बताया कि गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकराई और वह घबराहट व चोट के कारण कुछ मिनटों के लिए बेहोश हो गया था। वहीं, बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस का ड्राइवर लवी गाड़ी को काफी लापरवाही और तेज गति से चला रहा था। हादसे से करीब 10 किलोमीटर पहले भी यात्रियों ने उसे टोकते हुए धीरे चलने को कहा था, क्योंकि बस रास्ते में एक-दो जगह अन्य वाहनों से भिड़ते-भिड़ते बची थी, लेकिन ड्राइवर ने किसी की न सुनी।

हादसे में घायल हुए यात्रियों की सूची

इस भीषण दुर्घटना में धर्म सिंह, चंद्रवति, रूपेंद्र (कंडक्टर), लक्ष्मी देवी, जितेंद्र, कन्हैया, अरविंद कुमार, सचिन, श्यामवति और मोहित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये सभी यात्री आगरा, इटावा, खेरागढ़ और फिरोजाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सिकंदरा थाना इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि (मौत) नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया बस के आगे के पहिए अचानक निकल जाने के कारण यह हादसा हुआ है। पीड़ितों का इलाज कराया जा रहा है और फरार चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.