बिजनौर: अवैध संबंधों के विरोध पर पत्नी ने तकिए से मुंह दबाकर की पति की हत्या, 5 साल के मासूम ने खोला राज

बिजनौर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नाइपुरा उर्फ जूझारपुरा में एक कलयुगी पत्नी ने प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर अपने ही पति की तकिए से मुंह दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब मृतक के 5 साल के मासूम बेटे ने पुलिस के सामने अपनी ही मां की आंखों-देखी करतूत बयां कर दी।

प्रेम प्रसंग को लेकर अक्सर होता था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नाइपुरा निवासी कुमरसेन 26 पुत्र लल्लू सिंह की शादी करीब 7 साल पहले कमेंद्री 25 के साथ हुई थी। कुमरसेन खेती-बाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं बेटा हिमांशु 5 और बेटी सुनैना 3। परिजनों ने बताया कि कमेंद्री पिछले कुछ महीनों से चोरी-छिपे किसी अन्य युवक से फोन पर लंबी बात करती थी। जब इस बात की भनक कुमरसेन को लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर भारी झगड़ा और विवाद होता था।

चारपाई पर मिला शव, पास में बेसुध मिली आरोपी पत्नी

पड़ोसियों के मुताबिक, मंगलवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर कलह हुई थी और घर से काफी शोर-शराबा सुनाई दिया था। बुधवार को दिनभर कुमरसेन घर से बाहर नहीं दिखा। शाम करीब 5 बजे जब पड़ोसी उससे मिलने घर के भीतर पहुंचे, तो नजारा देखकर दंग रह गए। कमरे में चारपाई पर कुमरसेन का शव पड़ा हुआ था और उसके दोनों पैर काले पड़ चुके थे। वहीं, पास में ही उसकी पत्नी कमेंद्री 3 साल की मासूम बेटी को गोद में लिए बेसुध (बेहोश) पड़ी हुई थी।

5 साल के बेटे ने पुलिस को बताई सच्चाई

पड़ोसियों की सूचना पर देर रात करीब 9 बजे चांदपुर थाना प्रभारी राहुल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) देश दीपक सिंह ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जब पुलिस टीम ने जांच शुरू की, तो कुमरसेन के 5 साल के बेटे हिमांशु ने रोते हुए पुलिस को बताया, “मम्मी ने ही पापा के मुंह पर तकिया रखकर उन्हें मार डाला है।” मासूम की यह बात सुनकर पुलिस और वहां मौजूद ग्रामीण सन्न रह गए।

आरोपी पत्नी हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने एहतियातन रात में ही आरोपी महिला की सुरक्षा के लिए महिला सिपाही को तैनात कर दिया था। गुरुवार सुबह होश में आने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी कमेंद्री को हिरासत में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। बच्चे के बयान को दर्ज कर सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा, जिसके आधार पर आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.