बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ग्राम मखैना में आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ग्राम मखैना में आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। त्योहार को देखते हुए गांव की गलियों, मुख्य रास्तों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान को काफी तेज कर दिया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी संतोष और खुशी का माहौल है।
अखबार की खबर का हुआ बड़ा असर
स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव की चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर पूर्व में समाचार पत्र (मीडिया) में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए ब्लॉक प्रशासन और ग्राम पंचायत ने मामले को पूरी गंभीरता से लिया और तत्काल आवश्यक कदम उठाए। खंड विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह तथा ग्राम प्रधान मोनू कुमार के कड़े निर्देश और सक्रियता के बाद गांव में सफाई कर्मियों की फौज उतारकर व्यवस्था में तेजी लाई गई है।
धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूस के रास्तों पर विशेष फोकस
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत गांव के उन मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहां से पारंपरिक जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होने हैं। प्रशासन का प्रयास है कि त्योहार के दौरान अकीदतमंदों और आम राहगीरों को गंदगी या जलभराव जैसी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने समय रहते प्रशासन द्वारा की जा रही इन पुख्ता व्यवस्थाओं की खुले दिल से सराहना की है।
सफाई कार्य सुचारू रूप से शुरू होने पर पूर्व प्रधान जान मोहम्मद, अबरार खान, शकील खान, बिंदु खान, आमिर खान, शानू, सद्दाम, डॉ. जावेद एवं डॉ. आबिद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, बीडीओ हरेंद्र सिंह तथा ग्राम प्रधान मोनू कुमार का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि मोहर्रम के बाद भी भविष्य में इसी तरह गांव की मूलभूत सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था पर नियमित रूप से विशेष ध्यान दिया जाएगा।
लखनऊ अग्निकांड के बाद #गोरखपुर प्रशासन की खुली नींद, NST इंस्टीट्यूट में 3 फ्लोर की बिल्डिंग में न फायर NOC न एग्जिट गेट,जांच में मिली बड़ी लापरवाहीhttps://t.co/yIRzEF5hrg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026












