संभल : मक्का सुखाने गए, जिंदगी हार गए, 15 फीट गहरे चैंबर की जहरीली गैस में 2 मजदूरों ने तोड़ दिया दम!

संभल

संभल जिले में राइस मिल के 15 फीट गहरे चैंबर में उतरे 2 मजदूर, जहरीली गैस से मौत, मचा हड़कंप, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जनपद संभल के बहजोई इलाके में बृहस्पतिवार को एक राइस मिल में बड़ा हादसा हो गया। मक्का सुखाने वाले एलीवेटर के करीब 15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

घटना होते ही मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चैंबर में उतरते ही दोनों मजदूर गैस के असर में आ गए और बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से दोनों के शव चैंबर से बाहर निकाले गए।

शव भेजे पोस्टमार्टम को

पुलिस ने दोनों मृतक मजदूरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के असली कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि चैंबर में जमा जहरीली गैस की वजह से दम घुटने से उनकी मौत हुई।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.