सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कपिलवस्तु स्थित सहजनवा मोहल्ले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कपिलवस्तु स्थित सहजनवा मोहल्ले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ घर में पानी का मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक रवींद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, रवींद्र कुमार मंगलवार को अपने घर में लगे नल के पास पानी भरने के लिए मोटर चलाने गए थे। जैसे ही उन्होंने मोटर का स्विच ऑन किया, तभी मशीन में उतरे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि वह वहीं अचेत होकर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक रवींद्र पेशे से मजदूर थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिनकी असमय मौत से पत्नी, पुत्र और पुत्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शुद्धोधन चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
लखनऊ अग्निकांड के बाद #गोरखपुर प्रशासन की खुली नींद, NST इंस्टीट्यूट में 3 फ्लोर की बिल्डिंग में न फायर NOC न एग्जिट गेट,जांच में मिली बड़ी लापरवाहीhttps://t.co/yIRzEF5hrg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













