लखनऊ अग्निकांड के बाद गोरखपुर प्रशासन की खुली नींद, NST इंस्टीट्यूट में 3 फ्लोर की बिल्डिंग में न फायर NOC न एग्जिट गेट,जांच में मिली बड़ी लापरवाही

गोरखपुर

लखनऊ अग्निकांड के बाद गोरखपुर के NST इंस्टीट्यूट की जांच में खुली पोल; फायर सेफ्टी के जीरो इंतजाम, फर्स्ट-सेकंड फ्लोर पर चलती थी क्लास, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

लखनऊ अग्निकांड के बाद गोरखपुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त हो गया है। जांच के दौरान हरिओम नगर स्थित NST इंस्टीट्यूट में फायर सेफ्टी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिल्डिंग पर पिछले 3 दिनों से ताला लटका है।

क्या निकला जांच में?

पूछताछ में पता चला कि बीते 3 दिनों से यहां क्लासेज बंद हैं। बिल्डिंग की जांच-पड़ताल में पता चला कि फायर सेफ्टी के बेसिक इंतजाम भी नहीं हैं। क्लासेज फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर चलती हैं, लेकिन आने-जाने का सिर्फ एक पतला रास्ता है। कोई एग्जिट गेट नहीं है।

बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के कोई यंत्र नहीं लगे हैं। फायर NOC भी नहीं है। मालिक का कहना है कि केवल फायर एक्सटिंग्विशर ही है। हालांकि उन्होंने कैमरे पर बात करने से साफ मना कर दिया।

मानकों के खिलाफ चल रहा था सेंटर

यह इंस्टीट्यूट पूरी तरह फायर सेफ्टी मानकों के खिलाफ चल रहा था। आग जैसी इमरजेंसी में बचाव का एक भी इंतजाम नहीं था। मुख्य चौराहे पर संचालित इस सेंटर पर कई बैच में स्टूडेंट्स तैयारी करने आते थे।

मालिक ने बताया कि बिल्डिंग भी उन्हीं की है। लेकिन अब तक फायर NOC नहीं लिया गया। बावजूद इसके आज तक किसी अधिकारी की नजर इस इंस्टीट्यूट पर नहीं पड़ी। बिना रोक-टोक क्लासेस चलती रहीं।

क्या कराते हैं यहां?  

BCA, MCA और पॉलिटेक्निक की तैयारी कराने वाले इस इंस्टीट्यूट में BCA, MCA, BBA और पॉलिटेक्निक सहित आईटी, मैनेजमेंट व ह्यूमैनिटीज कोर्सेज के एडमिशन की तैयारी कराई जाती है। मालिक का दावा है कि अब सिर्फ काउंसलिंग के लिए ही स्टूडेंट्स यहां आते हैं।

CFO का बयान

इस संबंध में CFO संतोष कुमार राय ने बताया कि शहर के कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां कमी मिल रही है, वहां तत्काल ठीक कराने की चेतावनी दी जा रही है। कमी दूर न होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.