जौनपुर
जौनपुर जनपद के बक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखौवा बाजार में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ राहगीर की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखौवा बाजार में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ राहगीर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे एक अधेड़ व्यक्ति सड़क के किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान अत्यधिक गति से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बक्सा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार बाइक चालक का पता लगाने और मृतक की शिनाख्त कराने की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026












