सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के उपमहानिरीक्षक कारागार शैलेश कुमार मैत्रेय ने बुधवार को जिला कारागार सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उपमहानिरीक्षक कारागार शैलेश कुमार मैत्रेय ने बुधवार को जिला कारागार सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं को देखकर उन्होंने कारागार प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
डीआईजी जेल ने बैरकों, भोजनालय, अस्पताल और परिसर की साफ-सफाई का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जेल में अनुशासन, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत संतोषजनक है। बंदियों को दिए जा रहे पौष्टिक भोजन, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और पुनर्वास संबंधी गतिविधियों की उन्होंने विशेष रूप से सराहना की।
मैत्रेय ने कारागार में संचालित सुधारात्मक कार्यक्रमों को बंदियों के व्यक्तित्व विकास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जेल अधिकारियों व कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा की तारीफ करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सचिन वर्मा, जेलर रामसिंह यादव, डिप्टी जेलर अजीत चंद व महेश सिंह सहित अन्य जेल कर्मी मौजूद रहे। डीआईजी के इस प्रमाण-पत्र से कारागार प्रशासन का उत्साह बढ़ा है।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026












