बिधूना सिविल कोर्ट के बाहर एडवोकेट रमा यादव ने राहगीरों को बांटा शर्बत, भीषण गर्मी में लोगों को मिली बड़ी राहत

औरैया

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद की बिधूना तहसील स्थित सिविल कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार को मानवता और सेवा भाव की एक बेहद सुंदर तस्वीर सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद की बिधूना तहसील स्थित सिविल कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार को मानवता और सेवा भाव की एक बेहद सुंदर तस्वीर सामने आई। बढ़ती तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता  रमा यादव ने कोर्ट और तहसील आने वाले फरियादियों, वकीलों और राहगीरों के लिए ठंडे शर्बत (रूआबजा) के स्टाल की व्यवस्था की। उन्होंने खुद खड़े होकर राहगीरों को रोक-रोक कर शर्बत पिलाया, जिसकी स्थानीय लोगों और सहयोगियों ने जमकर सराहना की है।

गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में पारा लगातार बढ़ रहा है, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। ऐसे में बिधूना तहसील और सिविल कोर्ट में दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले वादकारियों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी जनसमस्या को भांपते हुए एडवोकेट रमा यादव ने सामाजिक सरोकार के तहत इस पुनीत कार्य का बीड़ा उठाया।

वकीलों और आमजन ने जताया आभार

बुधवार सुबह से ही सिविल कोर्ट के मुख्य मार्ग पर राहगीरों को रोक-रोक कर शीतल शर्बत का वितरण किया गया। शर्बत पीने के बाद चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे राहगीरों और फरियादियों के चेहरे खिल उठे। परिसर में मौजूद साथी वकीलों, कोर्ट के कर्मचारियों और स्थानीय दुकानदारों ने एडवोकेट रमा यादव के इस प्रयास को इस तपती गर्मी में एक महान और अनुकरणीय कार्य बताया। लोगों का कहना था कि ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी प्रेम और इंसानियत को मजबूत करते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.