महराजगंज: डीसीएम से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत; भूसा लादने जाते समय बल्लो धाम के पास हुआ हादसा

घुघली

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ बल्लो धाम के समीप चलती डीसीएम से गिरकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा रजा निवासी राजेश यादव (पुत्र स्वर्गीय मोहित यादव) सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे डीसीएम पर सवार होकर निचलौल की तरफ भूसा लादने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वाहन बल्लो धाम के पास पहुँचा, राजेश अचानक डीसीएम के ऊपरी हिस्से से असंतुलित होकर नीचे सड़क पर गिर पड़े।

वाहन की चपेट में आने की आशंका: स्थानीय लोगों का अनुमान है कि नीचे गिरने के बाद वह उसी वाहन के पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद मार्ग पर राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुँची घुघली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है।

अधिकारियों का बयान: थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.