महराजगंज: मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों में भारी उल्लास, कलेक्ट्रेट में गूंजा “पूरी हुई आस”, विधायकों ने बांटे 18 हजार के चेक

महराजगंज

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई भारी बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को महराजगंज का कलेक्ट्रेट सभागार खुशियों से सराबोर नजर आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई भारी बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को महराजगंज का कलेक्ट्रेट सभागार खुशियों से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मानदेय को 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किए जाने के उपलक्ष्य में ‘पूरी हुई आस, शिक्षामित्रों में उल्लास’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

1775 शिक्षामित्रों के जीवन में आया नया सवेरा

जिला पंचायत अध्यक्ष रविकान्त पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के कुल 1775 शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि के रूप में 10 शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये का प्रतीकात्मक (डेमो) चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन को भी सुना गया, जिस पर शिक्षामित्रों ने हर्ष व्यक्त किया।

समारोह को संबोधित करते हुए पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वक्ताओं ने कहा प्राथमिक विद्यालय शिक्षा की नींव होते हैं। आज जो बड़े-बड़े वैज्ञानिक, आईएएस और आईपीएस अधिकारी देश का नाम रोशन कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा यहीं से पाई है। शिक्षामित्रों के समर्पण को देखते हुए सरकार ने उन्हें सम्मानजनक जीवनधारा से जोड़ने का कार्य किया है।

शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

विधायक पनियरा ने सुझाव दिया कि शिक्षकों और शिक्षामित्रों को अभिभावकों के साथ भी निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि आज स्कूलों में यूनिफॉर्म की एकरूपता ने भेदभाव को खत्म कर दिया है, अब जिम्मेदारी हमारी है कि हम शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाएं।

प्रमुख अधिकारियों की रही मौजूदगी

समारोह में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) प्रदीप कुमार शर्मा, और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋध्दी पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए उनसे पूरी निष्ठा के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने की अपील की।

Voice Of News  24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.