बुलंदशहर: सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार; बेटे की मौत के दो दिन बाद घायल पिता ने भी तोड़ा दम, गांव में पसरा सन्नाटा

अहमदगढ़/शिकारपुर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर-पहासू मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर-पहासू मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली हैं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल पिता जापानी ने भी दो दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। इस हादसे में उनके 32 वर्षीय बेटे रवि की मौके पर ही मौत हो गई थी। 48 घंटे के भीतर पिता-पुत्र दोनों की मौत से ग्राम करीयावली में मातम छा गया है।

भीषण टक्कर में उड़ गए थे बाइक के परखच्चे

हादसा उस समय हुआ जब गांव करीयावली निवासी जापानी और उनका पुत्र रवि (32 वर्ष) उटरावली से अपने गांव लौट रहे थे। गांव के समीप ही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और रवि की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पिता को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

चार घंटे तक परिजनों ने किया था प्रदर्शन

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने फरार चालक की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। स्थिति को बिगड़ता देख सीओ और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद ही जाम खोला जा सका।

दो दिन बाद पिता ने भी छोड़ा साथ

बेटे रवि का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया था, लेकिन परिवार को उम्मीद थी कि पिता जापानी की जान बच जाएगी। मंगलवार को उपचार के दौरान जापानी की भी मृत्यु हो गई। दो दिनों के भीतर घर के दो सदस्यों को खोने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

हादसे के बाद से ही आरोपी स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित फरार है। अहमदगढ़ पुलिस अब तक गाड़ी का सुराग नहीं लगा पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की मृत्यु की सूचना मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की टीमें फरार वाहन और चालक की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

 

Voice Of News  24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.