बुलंदशहर
बुलंदशहर नगर के विद्युत नगरीय वितरण उपखंड-प्रथम के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बुधवार 6 मई को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर नगर के विद्युत नगरीय वितरण उपखंड-प्रथम के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बुधवार 6 मई को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग द्वारा वलीपुरा उपकेंद्र पर आवश्यक मरम्मत और केबिल डालने के कार्य के चलते दो घंटे का शटडाउन लिया जाएगा
इन इलाकों में रहेगा अंधेरा
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वलीपुरा से जुड़े नैथला फीडर पर कल रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। मुख्य रूप से क्षेत्र प्रभावित होंगे गंगेरू,सुहेरा,हरतौली,नैथला फीडर से जुड़े अन्य गांव और लगभग 10,000 परिवार।
पेयजल की व्यवस्था पहले करने की अपील
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले ही सूचना जारी कर दी है। विभाग ने अपील की है कि उपभोक्ता शटडाउन के समय से पहले ही पीने के पानी का संचय कर लें और अन्य बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें, ताकि दो घंटे की इस कटौती के दौरान उन्हें अधिक परेशानी न हो।
उपखंड अधिकारी (SDO) वीके वर्मा ने बताया कि नैथला फीडर पर केबिल डालने और मरम्मत का काम तकनीकी मजबूती के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा हमारी कोशिश रहेगी कि कार्य को समय सीमा के भीतर ही पूरा कर लिया जाए। जैसे ही मरम्मत का काम संपन्न होगा, बिना किसी देरी के विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हम उपभोक्ताओं से इस विकास कार्य में सहयोग की अपेक्षा करते हैं।
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत् धराव चौकी के गांव धरारी में दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर एक ऐसा विवाद छिड़ा, जो भाई-भाई के रिश्तों को झकझोर देने वाला है। लंबे समय से चल रहे प्राॅपर्टी विवाद के दौरान मिथुन सोलंकी पुत्र धर्म सिंह सोलंकी ने इसलिए अपने पैर में गोली मार लिया pic.twitter.com/atPi3Jilv1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 4, 2026





















