सिद्धार्थनगर: मोतीगंज चौराहे पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, परिजनों में कोहराम

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भारत भारी स्थित मोतीगंज चौराहे पर आज मंगलवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भारत भारी स्थित मोतीगंज चौराहे पर आज मंगलवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पुलिस चौकी के ठीक सामने बाइक और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ट्रक की टक्कर से मौके पर ही थमी सांसें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 10:00 बजे परसोहिया निवासी गणेश पुत्र दिलीप कुमार अपनी बाइक से किसी काम के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह मोतीगंज चौराहे पर पहुंचे, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गणेश को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और परिजनों का विलाप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी और डुमरियागंज थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डुमरियागंज थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

Voice Of News  24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.