बुलंदशहर: शादी की जिद पर अड़ा प्रेमी पेट्रोल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा; एक घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, छात्रा के आने पर उतरा नीचे

औरंगाबाद

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लखावटी में आज मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा प्रेमी अपनी प्रेमिका एमए की छात्रा से शादी करने की जिद को लेकर 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लखावटी में आज मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा प्रेमी अपनी प्रेमिका एमए की छात्रा से शादी करने की जिद को लेकर 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। अपने साथ पेट्रोल की केन लेकर टावर पर चढ़े युवक ने करीब एक घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों को छकाया। अंत में छात्रा के मौके पर पहुंचने और समझाने के बाद ही युवक नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

शादी समारोह में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

मिली जानकारी के अनुसार, स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। कुछ समय पूर्व एक शादी समारोह के दौरान युवक की मुलाकात गांव की ही एक एमए की छात्रा से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला कोर्ट मैरिज की योजना तक पहुंच गया। जब छात्रा के परिजनों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने विरोध करते हुए दोनों को अलग रहने की हिदायत दी। तभी से युवक छात्रा के परिजनों को जान देने की धमकी दे रहा था।

टावर पर चढ़कर दी आत्मदाह की धमकी

मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे युवक अचानक छात्रा के गांव लखावटी पहुंचा। उसने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेला और गांव में स्थित 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक ने छात्रा के पिता को फोन कर टावर पर चढ़ने की सूचना दी, जिससे परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर औरंगाबाद भारी पुलिस फोर्स और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।

छात्रा के आने पर ही माना युवक

टावर के नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार आग लगाकर कूदने की धमकी देता रहा। युवक की शर्त थी कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आती, वह नीचे नहीं उतरेगा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने छात्रा को मौके पर बुलाया। छात्रा द्वारा फोन पर बात करने और समझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरा।

पुलिस हिरासत में आरोपी, छात्रा ने दी तहरीर

पुलिस ने युवक के पास से पेट्रोल की केन बरामद कर उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। वहीं, पीड़ित छात्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ बेवजह परेशान करने और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

 

Voice Of News  24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.