महराजगंज पिकअप और बाइक की भिड़ंत में दो घायल,बैजनाथपुर कला के पास हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मिली छुट्टी

बागापार

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैजनाथपुर कला गांव में मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे एक छोटा पिकअप और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैजनाथपुर कला गांव में मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे एक छोटा पिकअप और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

गेहूं लादकर मिल जा रहा था पिकअप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के टीकर परसौनी निवासी विशाल जायसवाल अपने छोटे पिकअप पर गेहूं लादकर सोनरा स्थित एक मिल पर तौल कराने जा रहे थे। जैसे ही वह बैजनाथपुर कला गांव के करीब पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। बाइक चालक की पहचान स्थानीय निवासी जयमंगल के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायल चालकों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोटें नहीं आईं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य देख उन्हें घर भेज दिया।

पुलिस ने कब्जे में लिए वाहन

हादसे की सूचना मिलते ही बागापार पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

Voice Of News  24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.