बुलंदशहर: डिबाई में 88 वर्षीय बुजुर्ग ने गला रेतकर की आत्महत्या, नाती-दामाद की मौत के बाद अवसाद में थे दिगंबर सिंह,जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम असदपुर घेड में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम असदपुर घेड में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक 88 वर्षीय बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ब्लेड से स्वयं पर किया वार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि दिगंबर सिंह (88 वर्ष) का शव उनके घर में लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिगंबर सिंह के हाथ में ब्लेड था और उन्होंने अपने गले पर वार कर जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से प्रयुक्त ब्लेड बरामद कर लिया है।

बीमारी और नाती-दामाद की मौत से थे दुखी

परिजनों से की गई शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दिगंबर सिंह पिछले काफी समय से मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि 8 दिन पूर्व उनके नाती-दामाद की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह काफी गुमसुम रहने लगे थे और उन्होंने लोगों से बातचीत करना भी बंद कर दिया था। इसके अतिरिक्त, वह लंबे समय से पेट की गंभीर बीमारी से भी ग्रसित थे।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। पुलिस टीम आसपास के लोगों और संभ्रांत व्यक्तियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं मृतक का परिवार में या बाहर किसी से कोई विवाद या रंजिश तो नहीं थी।

डिबाई पुलिस के अनुसार, मृत्यु के सटीक कारण और समय का पता लगाने के लिए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

 

Voice Of News  24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.