बुलंदशहर: तीन दिन बाद गंग नहर से बरामद हुआ लापता युवक का शव; अलीगढ़ सीमा के पास मिला शव, बिना पोस्टमार्टम के हुआ अंतिम संस्कार

रामघाट

बुलंदशहर जनपद के रामघाट क्षेत्र में शनिवार शाम गंग नहर में कूदे 20 वर्षीय युवक का शव आज मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे अलीगढ़ जनपद की सीमा में बरामद हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के रामघाट क्षेत्र में शनिवार शाम गंग नहर में कूदे 20 वर्षीय युवक का शव आज मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे अलीगढ़ जनपद की सीमा में बरामद हुआ। पुलिस और गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद शव घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पियावली के पास मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिष्ठान की दुकान से घर जाने की बात कहकर नहर में कूदा

जानकारी के अनुसार, ग्राम गंगागढ़ निवासी धर्मपाल सिंह बघेल का छोटा पुत्र उदय (20 वर्ष) शनिवार शाम करीब 5:00 बजे रामघाट गंग नहर के पास स्थित अपनी मिष्ठान की दुकान पर था। वह दुकान से घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन रास्ते में अचानक गंग नहर में कूद गया।

मानसिक रूप से था अस्वस्थ

परिजनों के मुताबिक, उदय का मानसिक संतुलन कभी-कभी अचानक बिगड़ जाता था, जिसका इलाज लंबे समय से आगरा के एक अस्पताल से चल रहा था। संभवतः मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। युवक के नहर में कूदने की सूचना पर स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार शाम से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

गमगीन माहौल में गंगा घाट पर हुआ दाह संस्कार

लगातार तीन दिनों की तलाश के बाद आज दोपहर अलीगढ़ जनपद के ग्राम पियावली के निकट उदय का शव पानी में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद, गमगीन माहौल में परिजनों ने रामघाट गंगा तट पर ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।जवान बेटे की मौत से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस दुखद घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

Voice Of News  24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.