निघासन से मां पूर्णागिरि के दरबार पहुँचे श्रद्धालु; शारदा में डुबकी लगा सिद्ध बाबा के चरणों में टेका मत्था

निघासन

लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील निघासन क्षेत्र से इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम पहुँच रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील निघासन क्षेत्र से इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम पहुँच रहे हैं। ‘जय माता दी’ के जयकारों और अटूट श्रद्धा के साथ भक्तों का जत्था माता के दरबार में हाजिरी लगा रहा है। होठों पर मां का नाम और चेहरे पर भक्ति का उत्साह लिए निघासन के श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

दर्शन के बाद शारदा स्नान और सिद्ध बाबा की यात्रा

मां पूर्णागिरि के भव्य दर्शनों के उपरांत परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने भैरव नाथ बाबा के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद सभी श्रद्धालु टनकपुर स्थित शारदा नदी के पवित्र घाट पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई। शारदा स्नान के बाद भक्तों ने नेपाल स्थित सिद्ध बाबा के भी दर्शन किए।

दर्शन कर जीवन हुआ धन्य

निघासन से दर्शन करने पहुँचे श्रद्धालु लोकेंद्र कुमार मौर्य व रामाकांत ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि टनकपुर मार्ग से होते हुए मां पूर्णागिरि के चरणों में पहुँचना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “मां के दर्शन के बाद भैरवनाथ, शारदा स्नान और सिद्ध बाबा के दर्शन से मन को अपार शांति मिली है और जीवन धन्य हो गया।

सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन और स्वयंसेवकों की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं। भक्तों की सुविधा के लिए पेयजल, स्वास्थ्य शिविर और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण और सहायता के लिए जगह-जगह कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

 

Voice Of News  2