डिबाई: राजघाट में गूंजी बंगाल की जीत; वेदांती मंदिर में हनुमान जी की पूजा कर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव

राजघाट

बुलंदशहर जनपद के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सफलता का उत्साह डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में भी देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सफलता का उत्साह डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट में भी देखने को मिला। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजघाट स्थित प्रसिद्ध वेदांती मंदिर में एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया और भविष्य के लिए मंगल कामना की।

हनुमान जी की शरण में पहुँचे कार्यकर्ता

जीत की खुशी साझा करने के लिए कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले वेदांती मंदिर स्थित बड़े हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की। कार्यकर्ताओं ने इसे केवल राजनैतिक जीत न मानकर ‘सनातन की जीत’ करार दिया। मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।

बंगाल की जनता का जताया आभार

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत बंगाल के उन लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का झंडा बुलंद रखा। कार्यकर्ताओं ने बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां के नागरिकों ने राष्ट्रवाद और विकास के पथ को चुनकर एक नई इबारत लिखी है।

जश्न में शामिल प्रमुख नाम

विजयोत्सव के दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, पंडित राजू शर्मा, गोपाल शर्मा, ग्राम पंचायत सहायक आकाश सक्सेना, विशाल कश्यप, सुंदर, नेत्रपाल, सचिन, दीपचंद, कपिल, नन्हे, गोपाल कश्यप, भूपेंद्र, गुड्डा, दीपू, चंद्रपाल और बनवारी लाल सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Voice Of News  2