बुलंदशहर: जहाँगीराबाद में नकली घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़; रिफाइंड और केमिकल से तैयार हो रहा था ‘जहर’, 60 किलो घी बरामद

जहाँगीराबाद

बुलंदशहर जनपद में मिलावटखोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में मिलावटखोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने जहाँगीराबाद क्षेत्र के लोहरा गांव में छापेमारी कर नकली घी बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। मौके से भारी मात्रा में तैयार नकली घी और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध रसायन बरामद किए गए हैं।

सोयाबीन ऑयल और एसेंस से बन रहा था ‘देसी घी’

छापेमारी के दौरान टीम उस समय दंग रह गई जब फैक्ट्री के अंदर नकली घी बनाने का पूरा सेटअप मिला। जांच में सामने आया कि यहाँ रिफाइंड सोयाबीन ऑयल में विशेष प्रकार का संदिग्ध रसायन मिलाकर उसे देसी घी की खुशबू और रूप दिया जा रहा था। टीम ने मौके से 60 किलो तैयार नकली घी बरामद किया।भारी मात्रा में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और संदिग्ध केमिकल जब्त किए।नामचीन ब्रांडों से मिलते-जुलते नकली घी के रैपर और पैकिंग सामग्री भी बरामद की।

लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने अवैध रूप से चल रहे इस निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पक्ष के लाइसेंस निरस्तीकरण की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए

विभाग के अनुसार, बरामद घी और रसायनों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News  24