लखनऊ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की प्रेस वार्ता, आज जारी होगी मतदाता सूची की अंतिम रिपोर्ट

लखनऊ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी क्रम में आज लखनऊ स्थित लोकभवन के मीडिया सेंटर में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता करेंगे।

दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली इस पीसी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज्य की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे। गौरतलब है कि बीते महीनों में मतदाता सूची से हटाए गए नामों, नए शामिल किए गए मतदाताओं और शुद्धिकरण की प्रक्रिया को लेकर विभाग काफी सक्रिय रहा है।

इस प्रेस वार्ता में नवदीप रिणवा राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या, पुरुष-महिला मतदाता अनुपात और विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त हुए दावों व आपत्तियों के निस्तारण का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे। चुनाव आयोग के इस कदम को भविष्य की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.