बुलंदशहर: अनाथ हुए बच्चों का सहारा बनीं समाजसेविका खुशबू सिंह; शिक्षा और राशन की जिम्मेदारी उठाई

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के तहसील क्षेत्र के ग्राम रहमापुर में कुछ दिनों पूर्व एक दुखद घटना में पति-पत्नी की एक साथ मृत्यु हो गई थी, जिससे उनके चार मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तहसील क्षेत्र के ग्राम रहमापुर में कुछ दिनों पूर्व एक दुखद घटना में पति-पत्नी की एक साथ मृत्यु हो गई थी, जिससे उनके चार मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। इस संकट की घड़ी में अभावग्रस्त परिवार की मदद के लिए समाजसेविका खुशबू सिंह आगे आईं और मानवता की मिसाल पेश की।

मृतक दंपत्ति के पीछे तीन बेटियां, एक बेटा, एक दिव्यांग ताऊ और बिस्तर पर पड़ी बीमार दादी हैं। परिवार की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलते ही खुशबू सिंह रसोई का संपूर्ण राशन लेकर गांव पहुंचीं। उन्होंने न केवल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई, बल्कि बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का भी लिखित आश्वासन दिया।

खुशबू सिंह ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से इस परिवार को कोई स्थाई सहायता नहीं मिल जाती, तब तक वह बच्चों की पढ़ाई और भरण-पोषण की जिम्मेदारी स्वयं वहन करेंगी। उनके इस सेवाभावी कार्य की रहमापुर के बुजुर्गों और युवाओं ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। इस पहल से अनाथ बच्चों के भविष्य के लिए एक नई उम्मीद जगी है।

 

Voice Of News 24