बलिया: आंगनबाड़ी सहायिका चयन प्रक्रिया में 243 अभ्यर्थी पात्र, पारदर्शिता के लिए लाइव प्रस्तुतीकरण

बलिया

बलिया जनपद के आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए गुरुवार को गंगा ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए गुरुवार को गंगा ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आपको बताते चले की जिला कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नवानगर, रसड़ा और हनुमानगंज विकास खंड की आवेदिकाओं की उपस्थिति में चयन मानकों का मूल्यांकन किया गया।

शासनादेश के अनुरूप चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु आवेदनों का लाइव प्रस्तुतीकरण किया गया। जांच के बाद कुल 243 अभ्यर्थिनियां पात्र पाई गईं, जिनमें नवानगर से 68, रसड़ा से 131 और हनुमानगंज से 44 अभ्यर्थी शामिल हैं। अधिकारियों ने मौके पर ही आवेदिकाओं की शिकायतों का निस्तारण कर चयन सूची सार्वजनिक की।

हालांकि, रसड़ा विकास खंड के एक केंद्र पर चयन प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। विभाग के अनुसार, इस केंद्र से जुड़ी शिकायतों और दस्तावेजों के गहन सत्यापन के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस पहल से भर्ती प्रक्रिया में धांधली की गुंजाइश खत्म कर योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.